Monday, May 23, 2016

परम श्रद्धेय प्रातः स्मरणीय गुरूदेव १००८ श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ विद्वद वरिष्ठ दण्डी स्वामी महादेव आश्रमजी महाराज ने 'श्री परशुराम वाणी' पत्रिका का विमोचन कर ब्राह्मण समाज को महति आशीर्वाद प्रदान किया। परम पूज्य गुरुदेव ब्राह्मणों पर विशेष स्नेह रखते हैं तथा सदैव उनका संरक्षण करते आये हैं। ब्राह्मण प्रतिभा का सम्मान व प्रोत्साहन करते हुए गुरुदेव भगवान ने इस कार्यक्रम में भी मेधावी छात्र श्री अमन शर्मा सुपुत्र श्री सुदामा शर्मा को नकद पुरस्कार राशि तथा जीवन में सफलता का आशीर्वाद दिया। गुरुदेव भगवान की सदा ही जय जयकार हो।